विसंके जयपुर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर गोविन्दपुरा सांगानेर की शिक्षा सागर कॉलोनी में चले रहे सेवा विद्यालय में गायत्री परिवार के सहयोग से दीप यज्ञ के साथ मातृ-पितृ वंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बडी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। शाम 5 बजे से यह कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ जिसमें दीप यज्ञ के साथ सभी छात्र छात्राओं ने अपने माता पिता के चरण धोकर रोली, अक्षत, मोली से पूजन किया। बाद में सभी को प्रसादी प्रदान की गई।
श्री गणेश शिक्षा सागर सेवा समिति की संरक्षक डॉ. राधा गुप्ता ने बताया कि 26 फरवरी 2017 को प्रारम्भ किये गये इस सेवा विद्यालय में कक्षा 5 तक के बच्चों को प्रतिदिन दो घंटे निशुल्क शिक्षा दीजाती है। इसमें 250 से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं जिनमें से औसतन 100 से 125 बच्चे प्रतिदिन पढऩे आते हैं। इन्हें पढाई के साथ साथ योगासन खेल व अच्छे संस्कार की शिक्षा भी दी जाती है।

शरद पूर्णिमा पर दीप यज्ञ एवं मातृ पितृ वंदन